हजारीबाग, मार्च 23 -- बरही, प्रतिनिधि। श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल देवचंदा बरही में छात्र छात्राओं के बीच एआई और रोबोटिक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। रांची से आए विशेषज्ञों ने छात्र छात्राओं को इसकी विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में कक्षा 7 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और आधुनिक तकनीक की दुनिया को करीब से जाना। रांची से आए एआई और रोबोटिक्स के विशेषज्ञ श्रीकांत और उनकी टीम ने बच्चों को रोबोट्स दिखाए और उसके कार्य करने के तकनीक से अवगत कराया। एआई टूल्स से छात्र छात्राओं को बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उनके जीवन को सरल बना रहा है। प्राचार्य रोहित सिंह ने बताया कि छात्र छात्राओं के चहुंमुखी विकास के लिए नये सत्र में एआई, रोबोटिक्स, कानून और बिजनेस मैनेजमेंट जैसे आधुनिक विषयों को पाठ्यक्रम में जोड़ा गया है। कार्यशाला में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.