वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। विश्वकल्याणार्थ नौ दिवसीय श्रीचंडी महायज्ञ के निमित्त बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा दुर्गाकुंड स्थित दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर पद्मश्री चौराहा, अस्सी होते अस्सी घाट पहुंची। यहां मां गंगा का पूजन अर्चन किया गया। कलशों में गंगाजल भरकर भक्तगण वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। कलश को यज्ञशाला में वेदी पर स्थापित किया गया। वैदिक विद्वानों ने पंचांग पूजन आदि कर महायज्ञ का शुभारंभ किया। महायज्ञ के संकल्पकर्ता पं.रमेश महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति में मानव उत्थान एवं जगत कल्याण के लिए आदिशक्ति की आराधना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...