रिषिकेष, दिसम्बर 13 -- श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में शनिवार को श्री सुखमनी साहिब सेवक जत्था ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धा से मनाया। लक्ष्मण झूला रोड स्थित श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में आयोजित आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कथा-कीर्तन के लिए विशेष रूप से आमंत्रित संत महात्मा शामिल हुए। भक्तों को निहाल करने के लिए मुंडा पिंड वाले कथा वाचक बाबा बंता सिंह और न्यूजीलैंड वाले कीर्तनीये बच्चितर सिंह अनमोल उपस्थित रहे। धार्मिक कार्यक्रमों के बीच दोनों संतों ने गुरु तेग बहादुर साहिब, माता गुजर कौर, गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादे एवं अन्य महान शहीद सिंहों का प्रेरणादायक इतिहास सुनाया। संतों की वाणी सुनकर संगत निहाल हो गई। विद्यार्थी गुरमत संगीत बाल विद्यालय गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब के छात्रों ने अपनी मधुर और ...