हरिद्वार, जनवरी 4 -- सिख समाज के दसवें गुरु श्रीगुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। भेल स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु नानक दरबार में विशेष दीवान सजाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में संगत ने श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। बीते शुक्रवार को श्री अखंड पाठ आरंभ हुआ था, जिसका समापन रविवार को अरदास के साथ हुआ। इसके बाद महिला सत्संग के साथ ही हजूरी रागी भाई गुरप्रीत सिंह एवं भाई गुरबचन सिंह (अलवर वाले) ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुदीप सिंह सलूजा ने कहा कि श्रीगुरु गोबिंद सिंह का जीवन अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष का संदेश देता है। खालसा पंथ बनाकर उन्होंने समानता, सेवा और साहस का मार्ग दिखाया। देश और धर्म के लिए उनका और उनके पूरे परिवार का बलिदान कई युगों तक स...