अमरोहा, नवम्बर 6 -- हसनपुर, संवाददाता। श्रीगुरु नानक देव के 556वां प्रकाश पर्व बुधवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में प्रभात फेरी निकालने के साथ ही शबद कीर्तन का गायन भी किया गया। श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा के संयोजन में नगर के मोहल्ला कायस्थान स्थित गुरुद्वारा पर गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। पिछले कई दिन से गुरुद्वारे में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। हर रोज प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा था। बुधवार को भी सुबह पांच बजे भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में पंच प्यारों के साथ संगत ने गुरुनानक देव का गुणगान किया। प्रभात फेरी का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गों पर भ्रमण करती हुई गुरुद्वारे पर पहुंचकर संपन्न हुई। गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। अटूट लं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.