पटना, फरवरी 14 -- एजुकेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट संस्थान की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि पखवारे पर आईआईबीएम सभागार में सेमिनार हुआ। उद्घाटन उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया। उन्होंने कहा कि हर भारतीय को राष्ट्र प्रथम के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करना चाहिए। पार्टी और समाज से ऊपर राष्ट्रधर्म होता है। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह उसके पर्याय थे। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने हमेशा राष्ट्रधर्म की नीति का अनुसरण कर राज्य और देशहित में राज्य में जमींदारी प्रथा का उन्मूलन किया। उन्होंने सशक्त और उन्नत राज्यों की श्रेणी में बिहार को पहुंचाने का काम किया। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रधर्म के मूलमंत्र पर देश को गौरवशाली बना रहे हैं। मौके पर वन मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, मनोज शर्मा, रंजन कुमार, सुनील कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.