आगरा, मई 7 -- श्रीभगवान श्रीकृष्ण लला विराजमान आदि बनाम उप्र सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड आदि वाद में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान विपक्षी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में पूजा स्थल अधिनियम की याचिका पर स्टे चल रहा है। इसका हवाला दिया। इस पर न्यायालय ने उस आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि पत्रावली में दाखिल करने का आदेश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए तीन जुलाई नियत की है। वादी अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस कारण जामा मस्जिद की सीढ़ियों का जीपीआर सर्वे पर सुनवाई लंबित हैं। वहीं वादी अधिवक्ता की ओर से प्रतिस्थापित करने का एक प्रार्थना पत्र 20 फरवरी को प्रस्तुत किया था। इस पर अभी सुनवाई होनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.