प्रयागराज, जनवरी 15 -- श्री संकीर्तन भवन धार्मिक न्यास ट्रस्ट में प्रभु दत्त ब्रह्मचारी की स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह के छठे दिन गुरुवार को मथुरा लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास पं. श्रीरामजी पाण्डेय ने कंस वध, अक्रूर आगमन और कुवलयापीड़ उद्धार के प्रसंग सुनाया। कहा, भगवान ने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की। सांदीपनि मुनि के आश्रम में श्रीकृष्ण की शिक्षा और गुरु-सेवा के प्रसंग के माध्यम से संस्कारों के महत्व पर बल दिया गया। इस अवसर पर स्वामी दयानंद, रजनी मेहरोत्रा, प्राचार्य राजेंद्र द्विवेदी सहित 11 आचार्यों ने पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में प्रो. जाह्नवी त्रिपाठी, डॉ. सियाराम त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, श्रीनाथ सिंह, रेखा खरे और संतोष मिश्रा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति रस का आनंद लिया। जय श्रीकृष्ण के उद्...