देवघर, जून 19 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड के त्रिकुट पहाड़ की तलहटी में स्थित सिरसा नुनुथर गांव इन दिनों भक्ति और आध्यात्म की अलौकिक ऊर्जा से गुंजायमान है। गांव में चल रहे सात दिवसीय श्री श्री 108 श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कृष्ण लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसास्वादन किया। मौके पर उपस्थित आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण के बाल्य कांड से लेकर किशोर कांड तक के विभिन्न प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को बताया कि श्रीकृष्ण केवल एक देवता ही नहीं, बल्कि धर्म, न्याय और करुणा के प्रतीक हैं। उन्होंने यह भी समझाया कि श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल चमत्कारिक घटनाएं नहीं, बल्कि ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.