नई दिल्ली, फरवरी 25 -- श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित केशव वाटिका में लठमार होली महोत्सव का आयोजन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 27 फरवरी रंगभरनी एकादशी को किया जाएगा। जन्मस्थान सेवा संस्थान ने लठामार होली के आयोजन को भव्य एवं मर्यादाओं के अनुसार संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों पूर्ण कर ली हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुऐ श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि लठ्ठमार होली 27 फरवरी को सांय 4 बजे से प्रारम्भ होगी। ब्रज के प्रसिद्ध फाग गायक एवं होली के नृत्य आदि की परंपरागत कलाकार श्रीकृष्ण जन्मस्थान की होली में अपनी सहभागिता देंगे। ब्रज के विभिन्न अंचलों के होली के परंपरागत कार्यक्रमों का श्रीकृष्ण-जन्मस्थान की लठामार होली में श्रद्धालु दर्शन कर पायेंगे। होली फाग रसिया, लोकगीत एवं नृत्य का सुन्दर दर्शन श्रीकृष...