बदायूं, जनवरी 28 -- उघैती, संवाददाता। गांव खंडवा में मेवाती बाबा धर्मस्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा चौथे दिन कथा व्यास शशि वाला शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का वर्णन किया। कथा के उपरांत पूरा पंडाल रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठा, तो वहीं नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गूंज से पंडाल गूंज उठा, भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर हर कोई श्रद्धालु झूम उठा। कथाव्यास ने बताया, जो अपने तन, मन, धन से ईश्वर की सेवा भक्ति करे वहीं आज के समय में धनवान व्यक्ति है। परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम से ही संभव हो सकती है, पूतना चरित्र का वर्णन करते हुए कथाव्यास ने बताया, कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को उठा लिया और स्तनपान कराने लगी। श्रीकृष्ण ने स्तनपान करते-करते ही पूतना का वध करके उसका कल्याण किया। कथा के दौरान अखिल भारतीय ब्राह्मण स...