देवघर, अगस्त 17 -- सारठ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर सारठ में भव्य व आकर्षक कांवर यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रखंड स्थित अजय, पतरो व जयंती नदी के संगम स्थली दोम्हान घाट से सैकड़ों कांवरियों ने जल भरकर ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ 15 किलोमीटर दूरी तय करते हुए सारठ स्थित दुखहरण मंदिर में जलार्पण किया। कांवरियों ने जल भरने के बाद सर्वप्रथम दोम्हान स्थित शिव पार्वती मंदिर में पूजा-अर्चना कर आराजोरी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां बजरंबली की पूजा-अर्चना के बाद क्षेत्र के प्रसिद्ध बामनगामा दुबे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। रास्ते में स्थानीय लोगों द्वारा कांवरियों के लिए निःशुल्क शर्बत, पानी, फल आदि की भी व्यवस्था की गई थी। कांवर यात्रा में शामिल युवाओं ने महादेव के भक्ति कांवर गीतों पर जमकर ठुमके लगाये। भारी संख्या में महिलाओं व बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.