अमरोहा, अगस्त 14 -- नगर के नवादा रोड पर स्थित कारमेल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने श्रीकृष्ण व राधा के रूप में नाट्य प्रस्तुति देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हमारे मन में आस्था व उल्लास के भाव पैदा करता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर जन्म लिया और दुष्टों का संहार किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुधांशु विश्नोई, उप प्रधानाचार्य आरपी सिंह, चंद्रपाल सिंह, संजय सिंह, प्रीति चौहान, संध्या, अनीता भटनागर, आशुतोष, धनवंत सिंह, ममता अग्रवाल, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.