मथुरा, दिसम्बर 14 -- मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के अन्नक्षेत्र में धनु संक्रांति पर खिचड़ी महोत्सव का शुभारंभ कल 16 दिसंबर को प्रातः 8 बजे से होगा। महोत्सव पूरे पौष मास चलेगा। इसमें श्रद्धालुओं को खिचड़ी का भोग वितरित किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि शास्त्रीय परंपरा में धनु संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के कारण यह पर्व लौकिक एवं अलौकिक फल प्रदान देने वाला है। महोत्सव में अन्नक्षेत्र के सभी भक्तों को ठाकुरजी के प्रसाद में खिचड़ी, तिल की रेबड़ी, गजक आदि का वितरण किया जाएगा। विभिन्न दाल, मेवा एवं गाय के घी से बनी खिचड़ी प्रसाद स्वरूप प्राप्त होगी। धनु संक्रांति पर गौसेवा का भी विशेष महत्व है। इस दौरान जन्मभूमि परिसर गौशाला में गायों को गुड़, तिल के लड्डू एवं गुड़ का दलिया...