गढ़वा, जनवरी 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण गौशाला समिति गढ़वा में गुरुवार को मकर संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान लोगों ने चूड़ा, दही, तिलकूट का आनंद लिया। मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी सह गौशाला कमेटी के आजीवन सदस्य महेंद्र प्रसाद ने अपनी पत्नी मनोरमा देवी के जन्मदिन के मौके पर गौशाला को एक दूधारू गाय दान की। गाय प्राप्त होने के पश्चात गौशाला में गाय की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। उसके साथ ही उसे प्रवेश कराया गया। मौके पर गाय दानकर्ता महेंद्र प्रसाद ने गौशाला परिसर में ही केक काटकर अपनी पत्नी का जन्मदिन कमेटी के पदाधिकारियों व अपने परिवार के लोगों के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव श्यामसुंदर प्रसाद, विजय कुमार केशरी, नंद कुमार गुप्ता, कंचन साहू, विकेश सिंह, प्रवीण जायसवाल, मनोज कुमार, अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.