गढ़वा, सितम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण गोशाला समिति गढ़वा की रविवार को हुई आमसभा में वर्तमान कमिटी को भंग करते हुए फिर से आमसभा कराकर नया चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। नई समिति के गठन तक एक तदर्थ समिति का गठन किया गया। उसमें विनोद पाठक को अध्यक्ष और उपेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। आमसभा में विषय प्रवेश कराने के साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष विनोद ने आमसभा में वर्तमान समिति में उत्पन्न विवाद को देखते हुए समिति को भंग करने का प्रस्ताव रखा। उसे उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से समर्थन किया। उसके बाद एक तदर्थ समिति का गठन करते हुए उन्हें अध्यक्ष व उपेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वहीं विनोद कमलापुरी, कंचन साहू, मयंक तिवारी, नंदलाल प्रसाद, श्याम सुंदर प्रसाद, प्रवीण जायसवाल, घनश्याम प्रसाद पुतुल, विनोद जायसवाल, सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.