आगरा, जनवरी 16 -- श्री श्याम मित्र मंडल और श्री श्याम महिला मित्र मंडल लोहामंडी की ओर से श्रीकृष्ण गोशाला में 56 भोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शंखनाद, मंत्रोच्चार और श्याम नाम के साथ गो माता को अन्न, फल एवं भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया। अध्यक्ष अभी जैन ने बताया कि गो माता के लिए लगाए गए छप्पन भोग में पांच कुंतल ताजी सब्जी, सवा कुंतल अनाज, 100 किलोग्राम फल, चार मन भूसा और मेवा अर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि गो सेवा से मानव जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा यह आयोजन समाज को सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देता है। पूजा राधे अग्रवाल ने बताया कि श्याम महोत्सव की अगली कड़ी में शनिवार को श्याम नाम की मेहंदी समारोह का आयोजन पुनिया पाड़ा, लोहा मंडी स्थित पथवारी मंदिर में किया जाएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर...