नोएडा, दिसम्बर 20 -- नोएडा। सेक्टर-19 स्थित पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा व्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्म कथा सहित कई प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास मृदुल कृष्ण गोस्वामी के भजनों पर श्रद्धालु भी झूमे। कथा के दौरान मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि निष्काम भाव से की गई भक्ति पर प्रभु की विशेष कृपा हमेशा बनी रहती है। वहीं, कृष्ण जन्मोत्सव की मनोहारी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें देखकर भक्त भावविभोर हो उठे। कथा में परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र गंगल, सचिव राम रतन शर्मा, मुख्य यजमान वेदप्रकाश गोयल सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...