प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। पूरे भइया गांव में सामूहिक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। कथा के चौथे दिन शुक्रवार रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने बधाई गीत गाए। इसके बाद लोगों ने प्रभु की झांकी के दर्शन किए। कथावाचक पवन देव ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु ने बाल लीला के जरिये कंस को अपने अवतरण का अहसास करा दिया था। प्रभु के जन्म लीला पर विविध कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पूर्व प्रधान कुंदन तिवारी, जीतेन्द्र त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, राज शुक्ल, दिवाकर प्रसाद त्रिपाठी, मक्खन लाल चौरसिया, रोहित चौरसिया, ओमप्रकाश सिंह, विशाल शुक्ल, वीरेंद्र त्रिपाठी, कुनाल पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...