हाथरस, जून 18 -- सासनी। गांव नगला कस में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान भगवान श्री कृष्ण की रोचक कथाओं का वर्णन भागवताचार्य पंडित संतोष शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म कथा का बडा ही रोचक वर्णन किया। कथा ब्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। शास्त्री ने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.