मिर्जापुर, फरवरी 8 -- चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोबरहा गांव के शिवजी मंदिर पर ग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय भागवत कथा में रविवार को कथा वाचक वृंदावन की किशोरी गीता देवी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। बताया कि कारागार में बंद देवकी और वासुदेव का जब आठवें पुत्र के रुप में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो अचानक वसुदेव-देवकी की बेड़ियां खुल गईं। द्वारपाल सो गए। वासुदेव ने भगवान श्रीकृष्ण को यमुना पार कर नंद गांव में अपने मित्र नंद के घर पहुंचा दिया। भक्तों से कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिलती है। मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अंत में भगवान भागवत की आरती कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों में राजधारी यादव, रामसेवक यादव, पप्पू विश्वकर्मा, संतोष यादव, श्याम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.