सिद्धार्थ, जनवरी 17 -- भनवापुर। क्षेत्र में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार रात कथावाचक राकेश शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का वर्णन बड़े सुंदर और मार्मिक ढंग से किया जिसको सुनकर दर्शक मंत्र मुग्ध रह गए। सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कथा व्यास राकेश शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता औरों के लिए उदाहरण है। मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण ओर सुदामा जी से समझ सकते हैं। इस दौरान गायत्री प्रसाद मिश्र, इंद्रावती देवी, पं.केशवानंद त्रिपाठी, आचार्य अमित पांडेय, पं.शिवपूजन दूबे, पं.राजन शास्त्री, महंथ मिश्र, डॉ.रमेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.