श्रीकृष्ण और विदुर मिलन पर डाला प्रकाश
भागलपुर, मार्च 21 -- भगवान से अगर कुछ मांगना है तो भगवान को मांगे। भगवान उतना ही देते हैं जितना जीव मांगते हैं। कर्म के बिना जीव नहीं रह सकते। प्रत्येक जीव को कर्म करना चाहिए। भगवान ऐसे जीव से प्रेम नहीं करते जो कर्म नहीं करते। उक्त बातें मध्य विद्यालय नारायणपुर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में वृंदावन से पधारी कथा वाचिका देवी अंजली किशोरी ने कथा के तीसरे दिन कही। उन्होंने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और विदुर मिलन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.