मिर्जापुर, फरवरी 20 -- हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार के गणेश मंदिर के समीप चल रही संगीत मयी श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को श्री रुक्मिणी विवाह की कथा पंडित ओमप्रकाश उपाध्याय ने सुनाई। कथा वाचक ने कहा कि श्रीमद भागवत दशम स्कंध में वर्णित रुक्मिणी विवाह की कथा भगवान श्री कृष्ण और रुक्मिणी के अनन्य प्रेम, अटूट भक्ति और साहस की दिव्य कथा है। रुक्मिणी को साक्षात श्रीलक्ष्मी जी का अवतार माना जाता है। कथा आचार्य ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं। मन शुद्ध होता है और आध्यात्मिक विकास के साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान लक्ष्मण दास सेठ रहे। इस अवसर पर शिव बाबू सेठ,शिव सोनी,अश्वनी कुमार, धनंजय, हर्षित, राजकुमार, माधव, महेश आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...