रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। श्रीकृष्णानगर कॉलोनी गुरुद्वारा, रातु रोड में सोमवार को विशेष दीवान सजाया गया। आयोजन गुरुनानक सेवक जत्था जूनियर की ओर से किया गया था। शुरुआत हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने 'आसा दी वार' कीर्तन से की। इसके बाद उन्होंने कई शबद का गायन किया। भाई जसपाल सिंह (दिल्ली वाले) ने गनीव तेरी सिफत सच्चे पातशाह अचरज तेरी कुदरत तेरे कदम सलाह... और सुण नाहि प्यारे इक विनंती मेरी तु निज घर वसिअड़ा हऊ रुल भसमै फेरी... समेत कई शबद प्रस्तुत कर उपस्थित साध संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह के अरदास एवं हुकुमनामा के साथ दीवान का समापन हुआ। इसके बाद कड़ाह प्रसाद का वितरण किया गया। गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से चाय नाश्ता का लंगर भी चलाया गया। मंच का संचालन मनीष मिड्ढा ने किया। आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.