प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की स्थानीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को सदर तहसील में हुआ। इसमें सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चयनित किए गए। श्रीकांत तिवारी अध्यक्ष और आशाराम सरोज मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा अवधेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अयूब खां कनिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मौर्य उपमंत्री, मेवालाल कोषाध्यक्ष और श्यामनारायण तिवारी आय-व्यय निरीक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। साथ राजस्व निरीक्षकों ने चयनित पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...