जौनपुर, अगस्त 8 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से मक्का विकास योजनान्तर्गत श्रीअन्न मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि डॉ. शिवानंद मौर्या ने किसानों को संबोधित किया। कहा कि शासन किसानों की आय बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील है। ऐसे में आधुनिक तकनीकी खेती की जरूरत है। किसानों की तकनीकी वैज्ञानिक विधि से खेती की सलाह देते हुए वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पाण्डेय ने कहा कि कृषकों को मोटे व श्री अन्न फसल की तरफ अग्रसर होना होगा। उन्होंने इससे मानव शरीर पर होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. रूपेश कुमार सिंह ने मक्का की आधुनिक खेती करने की सलाह दी। वैज्ञानिक डॉ. प्रगति यादव ने फसलों की खाद्य गुणवत्ता पर चर्चा की। इस दौरान पीयूषकांत मौर्य, डॉ. राजीव कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.