श्रावस्ती, फरवरी 1 -- श्रावस्ती। 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा में कस्टम विभाग के हवलदारों के लिए आयोजित एक सप्ताह के बाह्य, शारीरिक व शस्त्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण ने उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया। कस्टम विभाग के 46 हवलदारों के लिए एसएसबी कैम्प में एक सप्ताह का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें उन्हें प्रशिक्षकों ने ड्रिल, शारीरिक दक्षता, हथियारों का सुरक्षित संचालन एवं उपयोग, शस्त्र अभ्यास, सुरक्षा, सतर्कता एवं अनुशासन से संबंधित विषयों पर सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कमांडेंट ने कहा कि इस प्रकार के संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विभिन्न विभागों के कार्मिकों की कार्यकुशलता, समन्वय एवं पेशेवर दक्षता में वृद्धि होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...