श्रावस्ती, मार्च 15 -- श्रावस्ती। पुलिस ने 28 लीटर कच्ची शराब व 24 केन बीयर के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हरदत्तनगर गिरंट पुलिस ने मिथुन पुत्र पठारु निवासी हरिद्वारी को आठ लीटर कच्ची शराब व प्रीतम जायसवाल पुत्र प्रहलाद निवासी देवरा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को 24 केन बीयर के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह नवीन माडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती की पुलिस ने लालबाबू पुत्र हीरालाल निवासी दम्मार व प्रदुम पुत्र गुल्ले निवासी कटरा को 10-10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.