श्रावस्ती, जनवरी 22 -- श्रावस्ती। जमुनहा के ग्राम शिकारी चौड़ा स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में रामविवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 24 जनवरी को यहां भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह पर विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। सुग्रीव किला अयोध्या के सरबजीत महाराज उर्फ भोले बान राम विवाह कार्यक्रम संपन्न कराएंगे। राम विवाह महोत्सव के समापन पर 25 जनवरी को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि मेले में दूर दराज से लोग आएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...