श्रावस्ती, दिसम्बर 14 -- श्रावस्ती। इकौना विकास क्षेत्र के ग्रामसभा जयचंदपुर कटघरा में कई सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जे की शिकायत है। ग्रामीण निखिल तिवारी का आरोप है कि राजस्व विभाग की निष्क्रियता के कारण सालों से रास्ते को लेकर विवाद बना हुआ है। जिसका समाधान नहीं हो रहा है। निखिल तिवारी ने बताया कि लेखपाल से कई बार संपर्क किया लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शिकायत के बाद भी रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त नहीं कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...