श्रावस्ती, जुलाई 31 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर जयपत्तपुरवा समय माता मंदिर में स्थापना दिवस मनाया गया। गुरुवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। श्रीरामजानकी मंदिर में एक साल पहले भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमानजी व सिद्धविनायक की मूर्ति स्थापित कराई गई थी। मूर्ति स्थापना दिवस के मौके पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को अखण्ड रामधुन संकीर्तन प्रारंभ हुआ। जिसका समापन गुरुवार को हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ किया गया। मंदिर के पुजारी संत बाबा भंडारी दास ने बताया कि संतोष कुमार शर्मा,राधेश्याम सिंह,रवीन्द्र यादव आदि लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया गया है। इस मौके पर मंदिर का शिखर बनाने वाले मिस्त्री को दीवान राधेश्याम सिंह ने अंगवस्त्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.