श्रावस्ती, फरवरी 4 -- श्रावस्ती। राज्य महिला आयोग की सदस्य डा प्रियंका मौर्या ने सीएचसी सिरसिया, प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र चैलाही का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से उनका हाल जाना। सीएचसी सिरसिया में आए मरीजों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बाद में उन्होंने पैथॉलाजी कक्ष, होम्योपैथिक कक्ष, आरबीएसके कक्ष, आयुष्मान कार्ड, एक्स-रे कक्ष, एनबीएसयू, आपरेशन थियेटर, कोल्ड स्टोरेज, लेबर रूम सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही अधीक्षक डा प्रवीण कुमार को गर्भवती महिलाओं का खान-पान, दवा-इलाज, टीकाकरण आदि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान विद्यालय की सफाई व्यवस्था खराब मिली। यहां विद्यालय में विद्युत व मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्ह...