श्रावस्ती, फरवरी 1 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त है। लगतार प्रशासन की ओर से अवैध मकानों को ढहाने की कार्रवाई जारी है। बैरियाकुंडी सेमरा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। भिनगा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मसहाकला में बंजर व नाले की भूमि पर अवैध कब्जा कर स्थायी पक्के मकान व अस्थायी टीनशेड तथा फूस मनाए गए थे। जिसकी शिकायत पर राजस्व प्रशासन की ओर से भूमि चिन्हित कर अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी कर सरकारी भूमि को खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद भी अवैध कब्जेदारों की ओर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर शनिवार शाम को नायब तहसीलदार शुभम तिवारी राजस्व व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सरकारी जमीन में बने चार पक्के व 13 अस्थायी घरों को बुलडोजर से ढहा दिया।...