श्रावस्ती, फरवरी 13 -- जमुनहा, इकौना, संवाददाता। दो अलग अलग सड़क हादसों में भाई बहन समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के देवरनिया गांव निवासी आशिया (18) पुत्री मन्नू खां, नाजमा (45) पत्नी मन्नू खां शुक्रवार को पुत्र रियाज (27) के साथ बाइक से भिनगा आ रही थी। नरैनापुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। इसी तरह इकौना थाना क्षेत्र के भिनगा मार्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.