श्रावस्ती, जून 12 -- गिरंटबाजार। एक सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल एक महिला ने दम तोड़ दिया। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के सुजानडीह निवासी जगराना (55) पत्नी जगराम बीते रविवार देर शाम को शौच के लिए घर से बाहर जा रहा थी। इस दौरान घर के सामने ही बदला नानपारा मार्ग की सड़क को पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी मल्हीपुर फिर जिला अस्पताल बहराइच ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इलाज के बाद बुधवार को परिजन महिला को लेकर घर आए थे। गुरुवार सुबह अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तब तक उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.