श्रावस्ती, फरवरी 4 -- श्रावस्ती,संवाददाता। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा में विश्व कैंसर दिवस पर संदीक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद संदीक्षा सदस्यों को कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। विश्व कैंसर दिवस पर एसएसबी मुख्यालय के सभागार में संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में संदीक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला चिकित्सालय भिनगा की डॉ पुष्पलता (स्त्री रोग विशेषज्ञ) व डॉ जितेंद्र मिश्रा (परामर्शकर्ता) ने संदीक्षा सदस्यों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रारंभिक लक्षणों, संभावित कारणों, रोकथाम के उपायों एवं समय पर उपचार के महत्व के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विशेषज्ञों ने मौजूद सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित चिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.