श्रावस्ती, फरवरी 1 -- गिरंटबाजार। विकास क्षेत्र जमुनहा के राजापुर पुरैना में धनुष यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें सीता स्वयंवर व राम विवाह का आयोजन किया गया। धनुष यज्ञ में शनिवार की रात श्रावस्ती विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय पहुंचे। विधायक ने कहा कि राम लीला से समाज को दिशा मिलती है। इसलिए रामलीला का आयोजन जरूर करना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश मिश्रा ओम,मंडल अध्यक्ष मंटू यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गिलौला प्रकाश चन्द्र,बिन्नू तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...