श्रावस्ती, जनवरी 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान इकौना में मंगलवार को जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पांचो ब्लाक से 30 शिक्षक शिक्षकाओ ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। डायट इकौना में मंगलवार को डायट प्रवक्ता ओम प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में प्रतियोगिता कराई गई। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में सिरसिया ब्लाक से कोमल तिवारी व गिलौला ब्लाक से रेनू गुप्ता को पहला स्थान मिला। योग प्रतियोगिता के मूल्यांकन टीम में दधिबल सिंह, नीलम आदि शामिल रहे। डायट प्रभारी प्राचार्य सत्येंद्र सिंह व योगा प्रभारी डायट प्रवक्ता ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए है। जो शरीर को लचीला, मजबूत और स्वस्थ बनाता है। तनाव व चिंता कम करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.