श्रावस्ती, दिसम्बर 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मुंबई से चोरी व गुम हुए करीब 15 से 17 लाख रुपये कीमत के स्मार्टफोन श्रावस्ती में बरामद हुए। जिसे सर्विलांस सेल श्रावस्ती पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में बरामद किया है। संयुक्त टीम ने कुल 81 मोबाइल फोन बरामद किए। एसपी राहुल भाटी ने बताया कि महाराष्ट्र (मुंबई) से चोरी हुए व गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम व सीओ साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्विलांस सेल को लगाया गया था। श्रावस्ती सर्विलांस सेल टीम ने महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया। टीम ने प्रभारी सर्विलांस शादाब आलम के नेतृत्व में कुल 81 स्मार्टफोन बरामद किया है। यह मोबाइल फोन मुंबई से चोरी व गुम हुए थे। बरामद मोबाइल फोन की कीमत 15 से 17 लाख रुपये है। एसपी ने सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.