श्रावस्ती, जुलाई 9 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के शाहपुर बरगदवा निवासी अनार कली पत्नी राम नरेश ने बुधवार को सिरसिया थाने में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि मंगलवार को उसका पति अयोध्या दर्शन के लिए गया था। रात में उसका बेटा और बहू दूसरे घर पर सो रहे थे। इससे वह घर में अकेली थी। रात में गांव के कुछ लोग इसके घर में घुस आए और बक्से में रखा गहना चुरा कर का रहे थे। तभी अनारकली की आंख खुल गई और उसने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर घर में घुसे लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और गहने लेकर जान से मारने को धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.