श्रावस्ती, फरवरी 10 -- इकौना,संवाददाता। इकौना के मोहल्ला अम्बेडकर नगर के कुसबंधिया डेरा निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अम्बेडकर नगर के कुसबंधिया डेरा निवासी सितारा देवी पत्नी रामकिशोर 45 वर्ष पारिवारिक कारणों ने कमरे में फांसी पर लटकी देखी गई। इस पर लोगों ने दरवाजा खोल कर महिला को सीएचसी इकौना पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चिकित्सक ने लिखित सूचना थाना इकौना में दी। सूचना मिलते ही वरिष्ठ उप निरीक्षक विपिन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर उच्च अधिकारियों को घटना से संबंधित जानकारी दी गई । सूचना पाकर भिनगा क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार व थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों से घटना का कारण जाना। इसके बाद श...