श्रावस्ती, अक्टूबर 5 -- श्रावस्ती। मिशन शक्ति 5.0 के तहत रविवार को एसपी राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समझाया। साथ ही उनके अधिकारों, लैंगिक समानता व साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। इसके साथ ही मिशन शक्ति केंद्र की टीमों ने स्कूल, पंचायत भवन, मंदिर, प्रमुख बाजार व कस्बों में जाकर चौपाल लगाया और महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उन्हें जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.