श्रावस्ती, दिसम्बर 14 -- श्रावस्ती। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने शनिवार रात में संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, ओपीडी रजिस्टर, डायलिसिस यूनिट, एनआरसी, एमआरआई कक्ष, महिला व पुरुष वार्ड का भमण कर जायजा लिया। साथ ही मरीजों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। इमरजेंसी रूम, लेबर रूम व स्टोर रूम का भी निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी सीएमएस डा. फणीन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...