श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। कैरियर काउंसलिंग एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट विषय पर गुरुवार को पीएमश्री नवोदय विद्यालय सम्हारपुरवा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ परामर्शदाता जितेंद्र मिश्रा ने विभिन्न तरह के करियर, उनसे सम्बंधित विषय, योग्यता और प्रवेश परीक्षा के बारे में छात्रों को जानकारी दी। जीतेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सतत अभ्यास, समय प्रबंधन, संतुलित आहार, आदर्श स्वास्थ्य, आलस का त्याग और अच्छे साथियों के सहयोग से हम किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इस समय पढ़ाई में इंटरनेट का अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा है। परंतु जितने डिजिटल रहे उतने फिजिकल भी रहें। प्रामाणिक पुस्तकों का अध्ययन करें तथा शार्ट नोट्स बनाएं ताकि कम समय में सभी विषयों का अभ्यास हो सके। मोबाइल फोन से यथासंभव दूरी बनाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.