श्रावस्ती, जनवरी 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को बैंकों में कार्य ठप रहा। जिससे पहले से जारी कैश की किल्लत और गहरा गई। लगातार चार दिनों से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने के कारण बड़ी संख्या में खाताधारी अपने-अपने जरूरी कार्य के लिए बैंकों तक पहुंचे। लेकिन बैंक बंद मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। भिनगा शहर स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाएं हड़ताल के चलते मंगलवार को बंद रही। लगातार तीन दिनों से बैंक में छुट्टी होने के चलते लोग चौथे दिन दैनिक जरूरतों के लिए पैसे निकालने पहुंचे खाताधारकों को बैंक बंद होने की सूचना मिलने पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ग्रामीण इलाकों से आए लोग दिनभर इंतजार करते रहे। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। कई एटीएम बंद रहे या तो उसमें रुपये नहीं थे। इससे लोग निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.