श्रावस्ती, दिसम्बर 14 -- श्रावस्ती। लोगों के लिए मुसीबत बने बंदर इस समय खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल को उजाड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। सिरसिया क्षेत्र के चिल्हरिया मोड़, चिल्हरिया गांव, मुंडा सेमरा, गब्बापुर, रामपुर आदि गांवों में इन दिनों बंदरों का आतंक छाया हुआ है। अभी तक बंद लोगों की छतों व घरों में घुसकर नुकसान करते थे। लेकिन अब वह खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल को उजाड़कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि झुंड में बंद आते हैं और फसल उजाड़ते हैं। खदेड़ने पर वह हमलावर भी हो जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...