श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के पूरेदारी निवासी अरविंद वर्मा ने बताया कि एचडीएफसी बैंक से लगभग पांच वर्ष पूर्व एक चारपहिया वाहन फाइनेंस कराया था। इसके किश्त की अदायगी भी वे समय पर करते हैं। चार किश्त लगभग शेष बची थी। उनका आरोप है कि एक फरवरी को वह अपनी दवा कराने राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ गए थे। दो फरवरी को वे वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बाराबंकी बाईपास पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद पांच लोगों ने उनके वाहन को रोक लिया। सभी ने बैंक कर्मचारी बताकर किश्त के बकाया रुपये की मांग की। इसके बाद वाहन चालक को नीचे उतारकर वाहन में लेकर फरार हो गए। कुछ दूर जाकर जबरियन मोबाइल फोन से एक बार कोड पर 30 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए और आधार तथा पैनकार्ड का फोटो भी ले लिया। यह पैसा मुंशी पुलिया निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्र...