श्रावस्ती, मार्च 16 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरहना निवासी कृष्णावती (45) पत्नी निरहू ने रविवार सुबह फांसी के फंदे में लटक कर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जाता है कि परिवार के लोग खेत में काम करने गए हुए थे। महिला व बच्चे घर पर थे। इस दौरान महिला घर में बने टीन शेड के पाइप से साड़ी का फंदा डालकर फांसी पर लटक गई जिसे देख बच्चों के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर आ गए और फंदा काटकर उसे उतार लिया। सूचना परिजनों को दी गई। परिजन भागकर घर पहुंचे और महिला को ले जाकर संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया। पति निरहू का कहना है कि महिला दो वर्ष से मानसिक रूप से बीमार चल रही है। अक्सर वह परिवार वालों से बिना किसी बात के ही लड़ाई करती है। आत्महत्या का प्रयास उसने पहली बार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.