श्रावस्ती, फरवरी 10 -- श्रावस्ती। इंडो नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा को लेकर मल्हीपुर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त किया। संयुक्त टीम के साथ मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा ने तिकोनी मोड़ पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही सीमा क्षेत्र से निकलने वाले वाहनों की जांच की और लोगों की आईडी जांची व सामान की तलाशी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा को लेकर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें संदिग्ध गतिविधि या वस्तु दिखने पर तत्काल डॉयल 112 पर सूचना देने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.